.

NEW UPDATES

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, February 12, 2019

How to overcome from depression (तनाव से बहार कैसे निकलें )

How to overcome from depression 

(तनाव से बहार कैसे निकलें )

🔰 Depression ( तनाव ) :-
तनाव (Depression), तनाव(( Depression ) है  क्या ? तनाव ( Depression ) मानव के  मानसिक गतिविधियों का ही एक  रूप  होता है, जो मानव के दिमाग में चल रहे  विचारों का एक ऐसा समुह होता है या फिर यूँ कहें की मानव के दिमाग में चल रहे अनगिणत विचारों का मंथन है जो मानव को एक तरह से गुमराह करने लगता है और वैसे में मानव अपने विचारों या सोंच की भूलभुलैया में खोने लगता है जिसे Depression (तनाव ) कहते है।  
       

तनाव ( Depression ) में लोग क्या करते हैं -

तनाव ( Depression ) एक बहुत सहज शब्द है लेकिन क्या आप यह जानतें है की यह एक बहुत ही खतरनाक  या जानलेवा बीमारी है , जिसका इलाज अगर सही समय पर न हुवा या तनाव (Depression ) से बहार नहीं  निकल पाया तो , जो इंसान इस तनाव (Depression ) से  ग्रसित है ,वह पागल हो सकता है या उसकी जान भी जा सकती है क्योंकि जब इंसान तनाव (  Depression ) में होता है तब वह किसी भी बात को समझ नहीं पाता है की उसे क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए।  वह सिर्फ अपने ही ख्यालों में खोया रहता है जिससे की उसकी जिंदगी में कई सरे मुश्किलें आने लगती है - जैसे की वह लोगों से दूर भागने लगता है , वह कोई भी काम सही से नहीं कर पाता है , वह अपने परिवार से दूर होने लगता है और बहुत बार ऐसा देखा गया है की ,तनाव ( Depression ) से ग्रसित इंसान के मन में मरने की इच्छा पनपने लगती हैं , उन्हें ऐसा लगने लगता है की उनका इस दुनिया में कोई काम नहीं है ,उनकी इस जिंदगी का कोई मतलब नहीं है , उनकी वजह से लोगों को हमेशा परेशानी ही होती है ,वह कोई भी काम को करने में असमर्थ है और न जाने ऐसे कितने ही अनगिणत विचार उनके दिमाग में घूमने लगते है।  ऐसा मनो की उनके दिमाग में एक तरह का युद्ध होता रहता है उनके और उनके विचारों या उनके ख्यालों के बिच। तनाव (Depression ) ,यह किसी भी उम्र के लोगों में हो सकता है यह जरुरी नहीं की यह सिर्फ  उम्रदार लोगों  को ही हो ,  बच्चों को भी हो सकती है इसी लिए जब किसी के परिवार या जान पहचान के लोगों  में से कोई अगर इस बीमारी से ग्रसित हो तो उनका इलाज जल्द से जल्द करवाएं और उन्हें तनाव से दूर रखने की कोशीश  करें।  

     
     आज-कल के समय में हर इंसान को छोटी -छोटी बातों से तनाव होती है जैसा की काम करने वाले लोगों को काम का तनाव , पढ़ने वाले बच्चों को पढाई का तनाव रहता है तो इसका ये मतलब नहीं की वह तनाव ( Depression ) से ग्रसित है।  जो इंसान  सच में तनाव ( Depression ) से ग्रसित होते है उनके कुछ खाश लक्ष्ण देखने को मिलेँगे  जिनसे आप पता लगा सकते है की की वह सच में तनाव ( Dpression ) से ग्रसित है या नहीं। 

तनाव ( Depression ) के लक्ष्ण :-                                                   
  • वह अकेला रहना चाहेगा 
  • छोटी -छोटी बातों पे गुस्सा करना 
  • हमेशा गुमसुम रहना 
  • दिन भर सोते रहना 
  • भूख की कमी 
  • भूख ज्यादा लगना 
  • नींद ना आना 
  • हर समय सोचते रहना 
  • किसिस भी काम में रूचि ना होना 
  • लोगों  से दूर भागना 
  • नकारात्मक सोंच 


तनाव (Depression ) से बचाव कैसे करें -

  • सही समय पर इलाज 
  • सुबह उठाकर घूमना 
  • लोगों से बात करना 
  • समय पर खाना खाना 
  • रिश्तेदारों से मेलजोल रखें 
  • योग करना  और व्यायाम करना 
  • समय पर सोना और समय पर उठना  इत्यादि। ... 


 



1 comment:

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages